Android मोबाइल में App Hide कैसे करे? App Hide Kaise Kare?

Deepak Singh
11 Min Read

दोस्तों आज हमारा मोबाइल फोन हमारे जीवन में काफी इंपॉर्टेंट हो चुका है। आपके मोबाइल फोन में काफी सारे ऐसे मोबाइल एप्स होगे, फोटो होगे और इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट भी रखते होगे, जिसको Safe रखना काफी जरूरी है। आप अपने फोटो और डॉक्यूमेंट को कुछ मोबाइल ऐप की मदद से या आज के नए फोन में ऐसे फीचर भी आते है जिसकी मदद से आप इसे छुपा सकते है।

लेकिन कई लोग होते है जो अपने एंड्राइड फोन App को Hide करना चाहते हैं। तो वो अपने डिवाइस में App Hide Kaise Kare.

यदि आप जानना चाहते हैं तो आज आप सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में हमने App Hide कैसे करे से जुड़ी जानकारी दी है, जिसमे बताया है की Android Phone में App Hide कैसे करे? (App Hide Kaise Kare?), Android Phone में App Hide करने वाले ऐप (App Ko Hide Karne Wala App) के बारे में जानकारी दी है, जिससे आप अपने एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को hide कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं कि Android मोबाइल में App Hide कैसे करे….

Android Phone में App Hide कैसे करे? (App Hide Kaise Kare?)

Android मोबाइल में App Hide कैसे करे? App Hide Kaise Kare?

आइए सबसे पहले जानते हैं एंड्रॉयड फोन में बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप लॉन्चर को डाउनलोड किए बगैर, अपने एंड्रॉयड फोन में app hide कैसे करें? जिसके बारे में मैंने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है जिसे आप फॉलो कीजिए।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग को ओपन कीजिए।

स्टेप 2: सेटिंग में Privacy ऑप्शन को ओपन करे। अब आपसे सिक्योरिटी के लिए आपके फोन स्क्रीन लॉक का पासवर्ड पूछेगा। उसे भर दीजिए।

स्टेप 3: फिर आपके सामने सारे एंड्रॉयड ऐप की लिस्ट आ जायेगी।

स्टेप 4: अब आप जिस ऐप को Hide करना चाहते हैं उस पर क्लिक कीजिए। अब आपसे एक Dial Code सेट करने को बोलेगा। उसे आप सेट कर दीजिए।

So Guys, अब आपका मोबाइल ऐप हाइड हो चुका है। दोस्तों इस प्रकार से आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप लॉन्चर को डाउनलोड किए बगैर मोबाइल एप को हाइड कर सकते हैं।

App को Disable करके App Hide कीजिए

दोस्तों यदि आप थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं और अपने डिवाइस में एप्लीकेशन को Hide करना चाहते हैं तो आप अपने एंड्रॉयड फोन में ऐप को Disable करके भी Hide कर सकते हैं। जिसके बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है आइए जानते हैं…

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में सेटिंग ऐप को ओपन कीजिए।
  • स्टेप 2: सेटिंग ऐप को ओपन करने के बाद Apps ऑप्शन को सर्च करे और ओपन करे।
  • स्टेप 3: Apps ऑप्शन ओपन करने के बाद See All Apps पर Tap करे। अब आपके सामने सभी मोबाइल ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी।
  • स्टेप 4: यहां पर आप जिस ऐप को Hide करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कीजिए।
  • स्टेप 5: ऐप पर क्लिक करने के बाद आप Disable ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप काफी आसानी से अपने फोन में ऐप को डिसएबल कर सकते हैं। ऐप को डिसएबल करने के बाद आपके फोन में ऐप काम करना बंद कर देगी और आपके एप लिस्ट की स्क्रीन पर यह ऐप Hide हो जाएगी। आप इसका इस्तेमाल नही कर पाएंगे और यह ऐप बैकग्राउंड में भी काम नही करेगी।

आप जिस वक्त इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे वापस उपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके Enable कर सकते है और आपकी ऐप फिर से काम करना शुरू कर देगी।

तो दोस्तो आप अपने एंड्रॉयड फोन में App को Disable करके भी App Hide कर सकते हैं।

Android Phone में App Hide करने वाले ऐप (App Ko Hide Karne Wala App)

दोस्तो आज के नए स्मार्टफोन में जो मैंने ऊपर तरीका बताया है उससे आप अपने मोबाइल एप को हाइड कर सकते हैं। लेकिन जो पुराने मोबाइल फोन होते हैं उसमें यह फैसिलिटी नहीं मिलती है। ऐसे में आप दूसरे थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करके एंड्राइड फोन में एप्लीकेशन को हाईड कर सकते हैं।

इसके लिए मैंने नीचे Android Phone में App Hide करने वाले ऐप (App Ko Hide Karne Wala App) का लिस्ट दिया है, तो आइए जानते हैं….

Nova Launcher App से App Hide कैसे करे?

Nova Launcher App किसी भी मोबाइल फोन में App hide करने के लिए सबसे पॉपुलर ऐप में से एक है। इसका उपयोग करके आप Mobile App को Hide कर सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से Nova Launcher App को डाउनलोड कीजिए।
  • स्टेप 2: Nova Launcher App को ओपन कीजिए और ‘Nova Settings” को सर्च करे और फिर ‘App Drawer‘ को सेलेक्ट करे।
  • स्टेप 3: दोस्तो  ‘App Drawer‘ को सेलेक्ट करने के बाद आप नीचे स्क्रॉल करे और ‘Hide Apps‘ के ऑप्शन पर क्लिक करे। फिर आप जिस ऐप को hide करना चाहते हैं उस ऐप को सेलेक्ट करे।
  • स्टेप 4: दोस्तो अब आपके सामने आपके फोन डाउनलोड किए हुए सारे ऐप्स आ जायेगे, यहां पर आप जिस मोबाइल ऐप को Hide करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर दीजिए।

तो दोस्तों ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप Nova Launcher App किसी भी मोबाइल फोन में App hide कर सकते हैं।

Apex Launcher App से App Hide कैसे करे?

Apex Launcher App भी काफी पॉपुलर मोबाइल ऐप है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने डिवाइस में मोबाइल एप को Hide कर सकते हैं। यहां पर नीचे हमने Apex Launcher App से App Hide करने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है…

  • स्टेप 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप Apex Launcher App को डाउनलोड कर लीजिए।
  • स्टेप 2: Apex Launcher App को ओपन कीजिए और Apex Setting में जाए, बाद में Drawer Settings ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • स्टेप 3: Drawer Settings ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ‘Hidden Apps’ पर क्लिक करे। अब आपके सामने आपके सभी मोबाइल एप की लिस्ट आ जाएगी।
  • स्टेप 4: यहां पर आप अपने जिस मोबाइल एप को Hide करना चाहते हैं उस मोबाइल ऐप के सामने टिक कर दीजिए।
  • स्टेप 5: जिसको Hide करना चाहते हैं, उसके सामने टिक करने के बाद Save पर क्लिक कीजिए।

ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप Apex Launcher App का इस्तेमाल करके काफी आसानी से अपने एंड्रॉयड फोन में किसी भी App को Hide कर सकते हैं।

Super S21 Launcher App से App Hide कैसे करे?

मोबाइल ऐप Hide करने के लिए Super S21 Launcher App भी काफी पसंदीदा ऐप है। Super S21 Launcher App से App Hide करने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे बताई है…

Note: Super S21 Launcher App एक लॉन्चर ऐप है, इसे डाउनलोड करने के बाद आपके मोबाइल की थीम change हो जायेगी।

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में Super S21 Launcher App को डाउनलोड कीजिए।
  • स्टेप 2: अब App में Galaxy Settings ऑप्शन में जाए और App Drawer ऑप्शंस क्लिक करे।
  • स्टेप 3: इसके बाद App Hide करने का ऑप्शन दिखाई देगा। आप जिस ऐप को Hide करना चाहते हैं, उसको सेलेक्ट कीजिए।
  • स्टेप 4: ऐप को सेलेक्ट करने के बाद आखिर में Save ऑप्शन पर क्लिक करे।

दोस्तो उपर बताए गए स्टेप को सही से फॉलो करने के बाद आप आसानी से Super S21 Launcher App से App Hide कर सकते हैं।

Final Conclusion: Android Phone Me App Hide Kaise Kare?

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको App Hide कैसे करे से जुड़ी जानकारी बताई, जिसमें हमने मोबाइल ऐप को Hide करने के अलग अलग तरीके के बारे में बताया है।

यहां पर हमने बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड किए बगैर भी App को Hide करने के बारे में बताया और Android Phone में App Hide करने वाले ऐप के बारे में भी बताया। ऊपर बताए गए सभी तरीके में से किसी एक को फॉलो करके आप आसानी से Android Phone Me App Hide कर सकते हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद उम्मीद है कि App Hide Kaise kare से जुड़ी सारी जानकारी मिल चुकी होगी। फिर भी एंड्रॉयड फोन में App Hide करने से जुड़े कोई सवाल है या जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Share This Article
Follow:
इस ब्लॉग पर आपको सभी प्रकार के नए Apps, Games की जानकारी शेयर करता हु साथ ही आपको कंप्यूटर और एंड्राइड से जुड़ी Tips & Tricks से जुडी जानकारिया शेयर करते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *