Online म्यूजिक सुनना, वीडियो म्यूजिक देखना अच्छा तो लगता है लेकिन वो आपके मोबाइल डाटा का बहुत सारा use कर लेता है। वैसे भी आज धीरे-धीरे इंटरनेट महंगा होने लगा है तो ऐसे बहुत से लोग ऑनलाइन म्यूजिक सुनना छोड़कर अब ऑफलाइन म्यूजिक सुनना ज्यादा पसंद करने लगे है।


लेकिन ऑफलाइन म्यूजिक सुनने के लिए आपके पास म्यूजिक और Best Offline Music Player App की जरूरत होती है।

आप म्यूजिक को तो कही से भी डाउनलोड कर सकते है। लेकिन Music Player का क्या?


इस आर्टिकल में मैंने Top 5 Best Offline Music Player App For Android के बारे में बताया है। जिससे आप ऑफलाइन स्मार्टफोन में high quality music सुन सकते है।


तो आइए जानते है….

Top 5 Best Offline Music Player App For Android

दोस्तो नीचे मैने ऑफलाइन म्यूजिक सुनने के लिए बेस्ट म्यूजिक प्लेयर की लिस्ट दी है। जिसे आप Use कर सकते है।

1. Music Player

music Player
Developer: Mytechnosound
Price: Free+

Music Player App: एक बेस्ट और टॉप रेटेड ऑफलाइन म्यूजिक प्लेयर ऐप है, जिसको आप अपने एंड्रॉइड फोन में म्यूजिक सुनने के लाए use कर सकते है।


इस ऐप में आप अपने स्मार्टफोन में रहे सभी म्यूजिक फाइल को आसानी से खोज सकते है और मैनेज कर सकते है।
यह ऑडियो प्लेयर लगभग सभी प्रकार के MP3, midi, wav, flaw raw, aac files और दूसरे सभी प्रकार के ऑडियो फाइल को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा म्यूजिक प्लेयर आपके music को और अधिक बढ़ाने के लिए five-band graphical equalizer का फीचर भी provide करता है।


Music Player को MyTechnoSound ने बनाया है और इसकी साइज भी सिर्फ 4.5 MB जितनी है। फिलहाल  यह ऐप 4.6 स्टार रेटिंग के साथ 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।

2. Music Player – Audio Player

Developer: Mobile_V5
Price: Free

Music Player – Audio Player App: को Mobile_V5 ने डेवलप किया है। यह एक Free Music Player App है Android Phone के लिए।

इस ऐप में आप आसानी से quickly अपने सारे म्यूजिक और ऑडियो फाइल को खोज सकते ह, साथ ही साथ इस ऐप में आपको पावरफुल इक्वलाइजर और 20 से ज्यादा बैकग्राउंड स्किन भी मिल जाता है जो आपको एक अलग ही next Leval का experience feel देता है।


Music Player – Audio Player App भी सभी प्रकार के म्यूजिक  MP3, WAV, Flaw Raw, Aac Files और Midi जैसे सभी म्यूजिक फाइल को सपोर्ट करता है।


इस ऐप के भी अभी तक 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और इस ऐप को अब तक 4.5 स्टार रेटिंग भी मिले है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते है की यह ऐप कितना शानदार है। आप इस ऐप का उपयोग जरूर कर सकते है।

3. Pulsar Music Player

Developer: Rhythm Software
Price: Free

Pulsar Music Player App: बहुत सारे ऐसे ऐप होते है जो फ्री होते है लेकिन उसमे आपको बहुत सारी एडवरटाइजमेंट दिखाई जाती है, इससे आपका म्यूजिक सुनने का experience बिगाड़ कर रख देता है।


ऐसे में यदि आप without advertisements और best offline audio player app खोज रहे है तो Pulsar Music Player App आपके लिए बेस्ट ऐप है।

Related Post


यह म्यूजिक प्लेयर ऐप अपने यूजर इंटरफेस के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा, यह music player आपकी music सुनने के लिए जो फीचर की जरूरत होती है तो लगभग वो सभी फीचर आपको इस ऐप में मिल जाते है।


Pulsar Music Player App को Rhythm Software ने डेवलप किया है और यह बहु ही कम साइज का ऐप है जिससे आपके स्मार्टफोन में ज्यादा स्टोरेज भी नही रोकेगा। यह ऐप सिर्फ 4 एमबी का मौजूद है, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है।


Pulsar Music Player App को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा यूजर ने डाउनलोड किया है और अभी तक यूजर को काफी ज्यादा पसंद भी आया है। अब तक Pulsar म्यूजिक प्लेयर ऐप को 5 में से 4.7 का स्टार रेटिंग मिला है।

इसी से आप अंदाजा लगा सकते है की यह ऐप यूजर को कितना पसंद आया होगा! आप भी एक बार जरूर ट्राई कीजिए।

4. JetAudio Music Player App

Developer: Team Jet
Price: Free

JetAudio Music Player App: भी एक top-rated offline music player app है। JetAudio Music Player App एक free म्यूजिक प्लेयर है, जिसमे आपको  10 बैंड ग्राफिक इक्वलाइज़र और साउंड इफेक्ट मिलते है।


JetAudio ऐप को CNET.Com पर सबसे ज्यादा रेट किया जाने वाला और सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला म्यूजिक प्लेयर है और आप JetAudio App का उपयोग करके अपने एंड्रॉइड फोन पर एक ही high quality music सुन सकते हैं।


यह ऐप भी almost सभी प्रकार के म्यूजिक wav, MP3, Ogg, FLAC, MP4, MPC, TTA, WV, APE, MOD, SPX, OPUS, WMA और दूसरे सभी म्यूजिक फाइल को सपोर्ट करता है।


इस ऐप में आपको हाई क्वालिटी म्यूजिक सुनने के लिए अलग अलग इफेक्ट जैसे Wide, Reverb, X-Bass के फीचर भी मिल जाते है।

5. PlayerPro Music Player App

Developer: BlastOn SA
Price: Free

PlayerPro Music Player App: को BlastOn SA ने डेवलप किया है। इस ऐप की सबसे अलग खासियत है की इस आप में आपको प्लगिन सपोर्ट मिलता है। तो इस प्लगिन के मदद से आप इस म्यूजिक प्लेयर में extra feature को शामिल कर सकते है।


इसके अलावा, PlayerPro Music Player App में यूजर अलग अलग तरीकों से जैसे एल्बम, म्यूजिक आर्टिस्ट, कंपोजर, जेनरेस इत्यादि जैसे तरीको से music files को ब्राउज़ करने और म्यूजिक सुनने की फैसिलिटी देता है।


PlayerPro Music Player App अपने यूजर को एक built-in tag editor, multiple audio effects और 5-band graphic equalizer जैसे फीचर देता है।

Final Conclusion: Best Offline Music Player App For Android

So Guys, इस आर्टिकल में मैंने Top 5 Best Offline Music Player App For Android के बारे में बताया है। जिसमे मैने स्मार्टफोन में म्यूजिक सुनने के लिए Top 5 Best Offline Music Player App की लिस्ट दी है। जिसमे आप आसानी से हाई क्वालिटी म्यूजिक सुन सकते है।

उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। उपर बताए गए ऐप का आप उपयोग कर सकते है और इसके अलावा यदि आप कोई ऐप के बारे में जानते है जो high quality music player app हो, जिसे आपने उपयोग किया हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


यदि यह जानकारी हेल्पफुल लगी हो तो अपने दोस्तो के के साथ शेयर जरूर करे।

Also Read: