IOS क्या है? iOS का फुल फॉर्म क्या है?

IOS क्या है? iOS का फुल फॉर्म क्या है?

iOS के बारे में जानकारी हिंदी मे, IOS क्या है? iOS का फुल फॉर्म क्या है? आप जानते है? यदि नही जानते हैं तो आज आप सही जगह पर आए है।

आईओएस के बारे में आपने कभी न कभी सुना होगा। आईओएस एक एप्पल की ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खास करके एप्पल के प्रोडक्ट या डिवाइस के लिए बनाया गया है।आज दुनिया में एंड्रॉयड के बाद दूसरे नंबर सबसे ज्यादा लोग आईओएस का ही इस्तेमाल करते है।

लेकिन कई लोग है जो नही जानते है की आईओएस क्या है? आईओएस का इतिहास क्या है? तो आइए आज के इस आर्टिकल में iOS के बारे में जानकारी हिंदी में जानते है….

IOS क्या है? iOS का फुल फॉर्म क्या है? [iOS Full Form In Hindi]

Ios kya hai kaise kaam karta hai

iOS का फुल फॉर्म होता है iPhone Operating System, जिसे दूसरे शब्दो में ‘iPhone OS’ के नाम से जाना जाता है।
IOS क्या है? iOS का फुल फॉर्म क्या है? iOS एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे Apple Incorporated ने डेवलप किया है। iOS भी android और windows की तरह ही एक ऑपरेटिंग सिस्टम है लेकिन ios इन दोनो से भिन्न है।

Also Read:

iOS ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल एप्पल के कई अलग अलग प्रोडक्ट जैसे आईफोन औरआईपॉड में किया जाता है।शुरुआत में जब यह ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च हुई तब यह ऑपरेटिंग सिस्टम iPadOS के नाम से जानी जाती थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर iOS कर दिया गया।

एक रिकॉर्ड के मुताबिक यह ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल उपयोग किए जानेवाली ऑपरेटिंग सिस्टम है। iOS एक multi-touch interface पर वर्क करता है, जिसमे simple gestures का इस्तमाल किया जाता है।

जिससे जब आप अपने डिवाइस पर उंगली को स्वाइप करते है तो आप सीधा अगले पेज पर चले जाते है और स्क्रीन को जूम करने के लिए उंगलियों को pinch करना होता है। इसी चीज की वजह से iOS अपने device के सेंसर को और ज्यादा पावरफुल बनाता है। आज पूरी दुनिया भर में 1.4 billion device में iOS system का उपयोग हो रहा है।

आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम को C, C++, Swift, Objective-C और Assembly Language जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग करके प्रोग्राम किया गया है।

तो दोस्त यहां तक आपने जाना की IOS Operating System क्या है? के बारे में जानकारी, अब आगे आईओएस के इतिहास और उससे जुड़ी जानकारी हिंदी में जानेंगे।

iOS का इतिहास [iOS History In Hindi]

आईओएस को बनाने की शुरुआत हुई थी तब, जब स्टीव जॉब्स 2005 में आईफोन बनाने का सोच रहे थे। तब उनके पास आईफोन से पहले mac और ipad तो थे जो की दोनो अपने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे है। लेकिन स्टीव जॉब्स के सामने दो ऑप्शन थे की, “MAC जो ऐपल का डेस्कटॉप है उसको छोटा कर दिया जाए और ipad को थोड़ा बड़ा कर दिया जाए।

यहां पर स्टीव जॉब्स मैक को छोटा करना और आईपैड को बड़ा करना चाहते हैं थे और ये आइडिया लेकर वे मैक और आईपैड की टीम के पास गए, दोनो टीम को स्कॉट फोरस्टाल और टोनी फडेल मैनेज करते है।ये दोनो स्टीव जॉब्स से सहमत नही थे।

स्टीव और टीम के बीच में पहले से internal competition था। बाद में टीम की बात मानकर स्टीव जॉब्स ने एक नई ऑपरेटिंग सिस्टम यानी की iOS (जो पहले iPhone OS नाम से जानी जाती थी) बनाने का निर्णय लिया।

इसके बाद साल 2007 में पहली बार आईफोन को मार्केट में लॉन्च किया गया। जिसे लोगो ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।लेकिन इस ऑपरेटिंग सिस्टम को इस तरह से प्रोग्राम किया था, जिससे आईफोन में कोई भी थर्ड पार्टी ऐप को चला नही सकते है। आज भी आप आईफोन के फोन बाहरी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आप सिर्फ एप्पल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करके ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब आईओएस ऐप स्टोर की शुरुआत की थी तब यहां पर सिर्फ 500 एप्लीकेशन मौजूद थे, लेकिन आज की तारीख में ऐप स्टोर पर 22 लाख से भी ज्यादा एप्लीकेशन ऐप स्टोर पर मौजूद है। जिसका आप उपयोग कर सकते है।

जिस आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम को आज आप इस्तेमाल कर रहे है, इस ऑपरेटिंग सिस्टम को कई बार अपडेट भी किया जा चुका है। एप्पल हर साल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करता रहता है। साल 2008 में एप्पल एप्पल ने अपने इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करके रीब्रांड किया गया और नया नाम iPhone OS रखा।

Also Read:

सन 2008 में Apple ने अपने इस OS का नाम rename किया और नया नाम दिया iPhone OS. वहीँ बाद में सन 2011 में, Apple ने इसे rebrand किया iOS के नाम से, ये दिखाने के लिए की इसे केवल cell phones के लिए ही नहीं बल्कि दुसरे mobile devices के लिए इस्तमाल किया जाता है।

iOS के वर्जन [iOS Version]

दोस्तो अभी तक एप्पल ने अपने कई सारे आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग अलग वर्जन को लॉन्च किया है। और इसमें से कुछ आईओएस के वर्जन बंद हो चुके है और कुछ आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन अभी भी चल रहे है। आईओएस के अलग अलग वर्जन के बारे में नीचे जानकारी है…

  • iPhone OS 1.X : 2007 से 2010
  • iPhone OS 2.X : 2008 से 2011
  • iPhone OS 3.X : 2010 से 2012
  • iPhone OS 4.X : 2011 से 2013
  • iPhone OS 5.X : 2011 से 2014
  • iPhone OS 6.X : 2012 से 2015
  • iPhone OS 7.X : 2013 से 2016
  • iPhone OS 8.X : 2014 से अभी भी चल रहा है
  • iPhone OS 9.X : 2015 से अभी भी चल रहा है
  • iPhone OS 10.X : 2016 से अभी भी चल रहा है
  • iPhone OS 11.X : 2017 से अभी भी चल रहा है
  • iPhone OS 12.X : 2018 से अभी भी चल रहा है
  • iPhone OS 13.X : 2019 से अभी भी चल रहा है

Final Conclusion –

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना ios के बारे में जानकारी हिंदी में जैसे की iOS का फुल फॉर्म क्या है?, iOS क्या है?, iOS के इतिहास के बारे में और ios के अलग अलग वर्जन के बारे में जानकारी जानी।

Also Read:

मुझे उम्मीद है कि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद अब आपके iOS से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल चुके होगे। फिर भी iOS ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े कोई सवाल है या कोई परेशानी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

iOS के बारे में जानकारी हिंदी में आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

Deepak Singh
नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं, और मैं इस ब्लॉग पर आपको सभी प्रकार के नए Apps, Games की जानकारी शेयर करता हु साथ ही आपको कंप्यूटर और एंड्राइड से जुड़ी Tips & Tricks से जुडी जानकारिया शेयर करता हूं.