How To Take Screenshot In Laptop In Hindi

Deepak Singh
9 Min Read

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें?

How To Take Screenshot In Laptop In Hindi, लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले सकते हैं? क्या आप जानते है…
यदि नही जानते हैं तो आज आप सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में मैने लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के अलग अलग तरीके बताए है।

How To Take Screenshot In Laptop In Hindi

How To Take Screenshot In Laptop In Hindi

इसके अलावा विंडोज 7, 10 और मैकबुक में स्क्रीनशॉट लेने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी है।
तो आइए जानते हैं कि लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें? लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के अलग अलग तरीके…

विंडोज 7 और 10 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट कैसे ले? (Take Screenshot In Windows 7 & 10)

विंडोज 7 और 10 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका यहां नीचे दिया गया है, विंडोज 10 और विंडोज 7 दोनों किसी भी स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने के लिए ‘स्निपिंग टूल‘ नाम का एक एप्लिकेशन के साथ आते हैं।

यह ऐप एक स्क्रीनशॉट लेता है और इसे आपके डिवाइस पर एक इमेज फ़ाइल के रूप में स्टोर करता है। तो आइए जानते हैं कि Snipping Tool का उपयोग करके कैसे आप लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते है। जिसके बारे में मैने जीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है।

स्निपिंग टूल का उपयोग करके स्क्रीनशॉट कैसे लें?

स्निपिंग टूल का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लेने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कीजिए:

Step 1: विंडोज सर्च बॉक्स में स्निपिंग टूल search करे और इसे ओपन करे।

Step 2: स्क्रीनशॉट लेने के लिए ‘NEW’ पर क्लिक करें।

Step 3: अब, जहां से आप स्क्रीनशॉट शुरू करना चाहते हैं, वहां से क्रॉस एयर को move करें, फिर एक area को सिलेक्ट करने के लिए खींचें।

Step 4: अब आगे, स्क्रीनशॉट को अपने डिवाइस में स्टोर करने के लिए ‘Save Snip‘ आइकन पर क्लिक करें।

दोस्तो यहां तक आपने जाना की लैपटॉप आप दूसरे टूल का इस्तेमाल करके स्क्रीनशॉट कैसे ले सकते हैं। लेकिन इसके अलावा आप बिना कोई टूल का इस्तेमाल किए भी लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

लैपटॉप में बिना किसी टूल के इस्तेमाल के स्क्रीनशॉट लेने के लिए आप Shortcut Key का उपयोग कर सकते हैं। नीचे मैने अलग अलग तरीके बताए है जिसकी मदद से आप अलग अलग Shortcut Key का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लें सकते है। तो आइए जानते हैं कि Shortcut Key की मदद से लैपटॉप के स्क्रीनशॉट कैसे ले?

Shortcut Key का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लें:

स्क्रीनशॉट कैप्चर करने का सबसे आसान तरीका है कि आप Windows Keys और ‘PrtScn‘ (प्रिंटस्क्रीन) बटन को एक साथ दबाएं। यह बटन आमतौर पर function keys के पास top row में स्थित होता है।

बाद में एक सेव बॉक्स दिखाई देगा। इमेज को एक फ़ाइल नाम देते हुए, आप जहां चाहें इमेज को स्टोर कर सकते हैं। सबसे आखिर में ‘Save’ Button क्लिक करके आप इमेज को लैपटॉप में स्टोर कर लीजिए।

Alt+PrtScn का उपयोग करके स्क्रीनशॉट कैप्चर करें?

जैसा कि आपको ऊपर प्रोसेस बताई है ठीक उसी प्रकार से, यह ऑप्शन एक्टिव विंडो की कॉपी बनाता है; जिस स्क्रीन पर आप काम कर रहे हैं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए ‘Alt‘ Key के साथ ‘PrtScn‘ बटन दबाएं।

Windows Key+Shift+S Key का उपयोग करके किसी important भाग का स्क्रीनशॉट लें?

स्क्रीन पर एक इंपॉर्टेंट हिस्से को कैप्चर करने के लिए, आपको इन तीन key को एक साथ दबाने की जरूरत है- Windows key+Shift+S

यह स्क्रीन को dim कर देगा और माउस पॉइंटर को ड्रैग में भी बदल देगा, जिससे आप उस हिस्से को सिलेक्ट कर सकते हैं जिसे आप कैप्चर करना चाहते हैं। फिर स्क्रीनशॉट को क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर लिया जाएगा।

तो दोस्तो आप Windows key+Shift+S Key का उपयोग करके किसी important भाग का स्क्रीनशॉट लें सकते है।

Windows Key + PrtScn Key का उपयोग करके डायरेक्ट स्क्रीनशॉट को लैपटॉप में स्टोर करे?

यदि आप स्क्रीनशॉट को क्लिपबोर्ड पर कॉपी नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे एक इमेज फ़ाइल के रूप में स्टोर करने के लिए अपने विंडोज लैपटॉप पर एक शॉर्टकट कमांड, Windows key + PrtScn Key का उपयोग कर सकते हैं।

इन Key को एकसाथ दबाने पर एक स्क्रीनशॉट लिया जाएगा और आपकी इस इमेज को ‘Pictures’ फोल्डर में सेव कर लिया जाएगा।

Windows key + G का इस्तेमाल करके लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले-

Windows key + G Key का इस्तेमाल करके स्क्रीनशॉट लेने का ऑप्शन सबसे ज्यादा गेमर्स के बीच सबसे लोकप्रिय है। क्योंकि इसमें गेम प्लेयर एक साथ दो key को दबा सकते हैं; Windows key + G Key को एक साथ एक गेम ओवरले के लिए।

बाद में फिर, कैमरा आइकन पर क्लिक करें या स्क्रीनशॉट लेने के लिए Windows key+Alt+PrtScn Key को एकसाथ दबाएं।

MacOS लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले?

How to take screenshot in macbook

दोस्तो यहाँ नीचे macOS लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका बताया गया है, इन स्टेप का उपयोग करके आप आसानी से MacOS लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं…

  • macOS लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के लिए कई तरह के ऑप्शन होते हैं। macOS लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का सबसे आसान तरीका है कि आप केवल Command + Shift + 3 keys को एकसाथ दबाएं। इन तीनों key को एक साथ दबाने से पूरी स्क्रीन कैप्चर हो जाएगा।
  • Command + Shift + 4 key से स्क्रीनशॉट लेना एक बेहतर कमांड है जो आपको स्क्रीन के एक इंपोर्टेंट हिस्से को कैप्चर करने को देता है।
  • इसके अलावा आप Command + Shift + 5 key की मदद से, आप आसानी से macOS लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट कैप्चर कर सकते हैं। यह ऑप्शन आपको स्क्रीनशॉट पर फ्री हैंड देता है। आप बस ‘enter’ key दबा सकते हैं या नीचे दिए गए छोटे पैनल से ‘Capture Selected portion‘ ऑप्शन को चुन कर सकते हैं।
  • इसी तरह, Command + Shift + 6 key का ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप मैकबुक में स्क्रीनशॉट ले सकते है। लेकिन फिलहाल यह ऑप्शन सिर्फ टच बार वाले मैकबुक वर्जन के लिए उपलब्ध है। मैकबुक लैपटॉप पर लिए गए सभी स्क्रीनशॉट डिफ़ॉल्ट रूप से आपके डेस्कटॉप पर स्टोर हो जाते है।

Final Conclusion

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में मैने आपको बताया कि Laptop में स्क्रीनशॉट कैसे ले सकते हैं, जिसमे जाना की विंडोज 7 और 10 लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका, स्निपिंग टूल का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लेने के तरीके के बारे में, और अलग अलग Shortcut Key का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लेने के तरीके के बारे में जानकारी बताई है।

इस आर्टिकल “Laptop में स्क्रीनशॉट कैसे ले सकते हैं? (How To Take Screenshot In Laptop In Hindi)” को पढ़ने के बाद उम्मीद है की आपको सभी सवालों के जवाब मिल चुके होगे। फिर भी इस आर्टिकल में कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Share This Article
Follow:
इस ब्लॉग पर आपको सभी प्रकार के नए Apps, Games की जानकारी शेयर करता हु साथ ही आपको कंप्यूटर और एंड्राइड से जुड़ी Tips & Tricks से जुडी जानकारिया शेयर करते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *