Top 10 Best Android Games: Online and Offline

Top 10 Best Android Games: Online and Offline

Top 10 Best Android Games 2020

हम सब इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, कि वक्त के साथ हो रहे लगातार बदलाव ने मानव जीवन शैली को काफ़ी प्रभावित किया है। हमारा जीवन जीने के तरीके पहले की तुलना में काफ़ी हद तक बदल चुके है| ना केवल हमारे वजूद को बनाए रखने का संघर्ष पूरी तरह से नए तौर तरीके अपना चुके है, बल्कि इंसानो ने मनोरंजन के तौर तरीको में भी समय समय पर बदलाव किये है|

 

मनोरंजन के साधन का एक तरीका अब तक हमारे साथ चला आ रहा है, वो है खेल कूद | पौराणिक काल से लेकर आधुनिक समय में भी हमने खेल कूद को मनोरंजन के साधन के तौर पर अपनाए रखा | बदलाव बस इतना है की आधुनिक युग Digital युग है| और अब Digital Games का बोलबाला है| शानदार Graphics के साथ काफी सरे Digital Games हमारे बिच available है|

 

पहले बच्चे शारीरिक खेल खेलते थे। लेकिन आज उन खेलों की जगह आधुनिक video games को बच्चे ज्यादा महत्व दे रहे हैं। और अब चाहे बच्चे हो या बूढ़े सब most popular mobile games 2020 का भरपूर आनंद उठा रहे है |

 

तो आज हम ऐसे ही best android games of all time के विषय में चर्चा करेंगे। और जानेंगे कौन कौन से ऐसे गेम है जो बहुत ही मजेदार है, और किस गेम में क्या खुबिया है।

Most Popular Mobile Games 2020

Top 10 Best Android Games: Online and Offline

आइये जानते है कुछ best android offline and online free games को और इन्हे विस्तार से समझते है।

 

1. PUBG (PlayerUnknown’s Battlegrounds)

इस game के बारे में को नही जानता है, हर घर मे कोई न कोई बालक, बच्चा, युवा या बुजुर्ग जरूर मिलेगा, जो इस गेम को खेलता ही है।

 

आज इस नाम से हर कोई वाकीफ  हैं। इसे आयरलैंड के  Brendan Greene और उनकी टीम ने मिलकर बनाया था। Pubg  इस game ने काफ़ी कम समय मे सबको अपना दिवाना बना दिया है। INDIA में इस game की लोकप्रियता से कोई भी अनजान नहीं।
Note: PUBG Mobile currently banned in india October 2020
आज शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जो, इस game के बारे में न जानता हो। computer हो या कोई smart phone हर platform पर बच्चे इसका आनंद उठा रहे हैं। हालाँकि हाल ही में इंडिया में इसे भारत सरकार द्वारा प्रतिबन्ध कर दिया गया था। पर बावजूद इसके लोगो में इस Game के प्रति दीवानगी काम नहीं हो रही, और इसे आज भी खेला जा रहा है।

 

Pubg का पुरा नाम Player Unknowns Battleground है। जिसे एक जापानी फिल्म battel royal पर बनाया गया है। जिसमें student के एक group को एक island पर बंदूक और खाने के साथ छोड दिया जाता है।ओर अंत में उनमें से कोई एक student जिंदा लौट आता है। और बाकि student को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

 

इसे Android and Iphone users दोनों के लिए design किया गया है। इसमें इस्तेमाल किये गए Graphics काफी कमाल के है। और इसी वजह से इसे खेलने वालो में इसकी एक अलग चाहत है। अलग अलग स्तर पर Mission को पूरा कर इस गेम को खेला जाता है | इसमें हम टीम बना कर ऑनलाइन दोस्तों तथा अजनबियों के साथ खेल सकते है|

 

2. COD (Call of Duty) 

COD Game का पुरा नाम Call Of Duty है  जो एक्टिविज़न द्वारा बनाया  गया है। यह Game भी PUBG की ही मार काट तथा हिंसा से भरा हुआ है। और PUBG के बाद इसे भी लोगों ने बहुत पसंद किया है।

 

आप इसे Google play store से बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड कर, इसका आनंद उठा सकते हैं। तथा इसे भी  iphone में भी खेला जा सकता है। तो देर किस बात की बस अपनी Team बनाओ और मिशन पुरे करो।

 

3. Minecraft 

Minecraft-Demoversion
Minecraft-Demoversion
Developer: Mojang
Price: Free
जिसे Mojang studios द्वारा Publish किया गया था। अगर आप smartphone gaming के दिवाने हो, तो आपने यह नाम जरूर सुना होगा। इसने भी अपना नाम Top 10 android games 2020 की लिस्ट में रख दिया है। यह काफ़ी मजेदार गेम है. जिसे आप अगर एक बार खेल ले, तो इससे दूर होने का बिल्कुल आपका मन नहीं होगा।

 

आपको इसकी आदत लगे, बिना नहीं रहेगी। ओर बाकी games की ही तरह आप इसे भी Google play store से आप Download कर सकते हैं पर आपको बता दे कि यह गेम Paid है साथ ही इस गेम का Trial Version भी उप्लब्ध है। पर मेरा दावा है, कि आपको यह game जरूर पसंद आएगा।

4. Temple Run

Temple Run
Temple Run
Developer: Imangi Studios
Price: Free
इस  game को छोटे बच्चों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। यह काफी पुराना गेम है|  जिसमें  player किसी मंदिर से खजाना लेकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन उस खजाने का रक्षक एक मॉन्स्टर उसे मारने के लिए, उसका पीछा करने लगता है। ओर उसी वक्त उस खेल में player की जान बचाना ही हमारे game खेलने का उद्देश्य बन जाता है।

 

जहां रास्ते में आ रही भयानक रूकावट से उसे बचाना होता है। जिसमें हमें points मिलते हैं। आपको यह game जरूर खेलना चाहीये। इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। शुरू शुरू में यह गेम सब smartphone users के बिच बहुत चर्चित था|

 

5. Ludo King

Ludo King™
Ludo King™
Developer: Gametion Global
Price: Free
इस game ने बच्चों के साथ-साथ बडों के दिल में भी अपनी जगह बना ली है। हालहि में हुए लाकडाउन को कोई नहीं भूल पाया होगा। उस वक्त इस game ने लोगों का अच्छा Time paas किया है। यह गेम आपको मनोरंजन करने के साथ साथ आपके और आपके बच्चो के दिमाग में भी वृद्धि करता है। इसे खेलने से खिलाडी की दिमागी सोचने की क्षमता में काफी विकास होता है।

 

इसे आप अकेले computer के साथ, अपने परिवारजनों तथा online अपने facebook  मित्रों के साथ भी खेल सकते हैं। ओर मुझे नहीं लगता कि मुझे इस game को खेलने का तरीका बताने की कोई जरूरत है। क्योंकि आज बच्चा-बच्चा इस game को खेलने का तरीका जानता है।

 

6. Candy Crush

Candy Crush Saga
Candy Crush Saga
Developer: King
Price: Free
यह game बच्चों की तुलना में बडों का ज्यादा पसंदीदा रहा है। मजेदार होने के साथ-साथ यह दिमाग को सक्रिय रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। जिसमें तीन या तीन से ज्यादा एक जैसी Candy को एक कतार में रखने पर वह नष्ट हो जाती है। जिसके कारण आपको point प्राप्त होते हैं। यही तरीका है, इस game को खेलने का ।जिसे आप Google play store से बिल्कुल मुफ्त Download कर सकते हैं।

 

7. WWE

WWE Champions
WWE Champions
Developer: Scopely
Price: Free
बचपन से WWE show को एक स्पोर्ट channel पर देखते आ रहे है। और इस show को बादमे video game के रूप में भी launch किया गया। और अब इसे smartphone users के लिए भी launch किया जा चूका है।

 

इस game से आज हर कोई वाकीफ हैं। क्रिकेट के बाद यह ही एक ऐसा game है।  जिसके live shows होते हैं। यह online खेला जाता है, जिसमें दो खिलाड़ी एक दूसरे को पीटते है, ओर आखिर में रहने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस खेल को खेलना ओर देखना दोनों ही बहोत रोमांचक होता है। इस app को आप play store से थोड़ी मशक्कत के बाद अच्छा game को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

8. Angry Birds 2

Angry Birds 2
Angry Birds 2
इस game की लोगों के दिल में एक अलग ही जगह है। इसे खेलते समय आपको मिलने वाले आनंद को बया करना काफ़ी मुश्किल है। इसमें Angry bird एक मसीहा बनकर कमजोर पक्षियों को कैद से आजाद करने की कोशिश करते हैं। ओर खेलने वाले को सही दिशा में निशाना लगाकर उस कोशिश को पूरा करना होता है।

 

जिससे वह पक्षि आजाद हो जाते हैं। जिस कारण आपको point प्राप्त होते हैं, जिससे आप अगले पडाव पर पहुंच सकते हैं। इस google play store से डाउनलोड किया जा सकता है।

9. Garena Free Fire

Free Fire
Free Fire
Price: Free
यह game एक धमाकेदार एक्शन game है। जिसे खेलना आपको बेहद पसंद आएगा। जिसमें एक टीम जिसे अपने विरोधियों को मारकर पॉइंट प्राप्त करना होता है।

 

इसे खेलने के बाद आपको इससे दूर होने का बिल्कुल मन नहीं होगा। यह PUBG व COD की तरह ही हिंसा से भरपूर game है। जो play store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

10. Dr. Driving 

Dr. Driving
Dr. Driving
Developer: SUD Inc.
Price: Free
जिन्हें driving करना पसंद है, यह game खास उनके लिए। इस game मे आपको एक गाड़ी को अलग-अलग जगह पर park करना होता है, जो काफ़ी मुश्किल होता है। ओर यही वजह है, कि इस game को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। ओर इतना ही नहीं इसमे parking के अलावा ओर भी कई मुश्किल ओर रोमांचक step है।

 

Dr. Driving 2
Dr. Driving 2
Developer: SUD Inc.
Price: Free
जो इस game को खेलने के प्रति आपके मन को ओर भी ज्यादा अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके कई ओर part भी है। जो इसकी ही तरह मजेदार है। यह आपको plays store पर आसीन से प्राप्त हो जाएगा। ओर यह बिल्कुल मुफ्त है।
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई इस जानकारी ने आपके सारे सवालो का जवाब दे दिए होंगे। हमने कुछ बहुत ही शानदार और आनंद से भरपूर  best mobile games 2020 के बारे में चर्चा की।

 

आप जाए अपने Google Play Store से इन्हे Download करे, और इनका लुफ्त उठाए। इनका सफर बहुत ही शानदार, धमाकेदार और रोमांचक होने वाला है। आप आज ही इन्हें डाउनलोड कर इनका आनंद ले सकते हैं। ओर जैसा कि हमने बताया, कि यह बिल्कुल मुफ्त है। इनके लिए आपको किसी भी तरह की को राशि का भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

 

और इस article से सम्बंधित कोई भी सवाल हो, तो आप बेझिजक हमारे Comment बॉक्स में लिख सकते है। हमें ख़ुशी होगी आपके जायज सवालो के जवाब देने में। और साथ ही ऐसे ही अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते हो तो हमें लिखिए।

Also Visit Our Site: Hinditechnoguru.com

Deepak Singh
नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं, और मैं इस ब्लॉग पर आपको सभी प्रकार के नए Apps, Games की जानकारी शेयर करता हु साथ ही आपको कंप्यूटर और एंड्राइड से जुड़ी Tips & Tricks से जुडी जानकारिया शेयर करता हूं.